फीरोजाबाद : पति की हत्या कर खुद भी मारी गोली

[object Promise]

घटना सोमवार सुबह 10 बजे दक्षिण थाना क्षेत्र के मुहल्ला फुलवाड़ी नई बस्ती की है। प्रापर्टी डीलर पूरन सिंह यादव अपनी पत्नी कुसुमा देवी, दो बेटी करिश्मा (18) और तनु (15) के साथ रहते थे। करिश्मा और तनु ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात तीन बजे मम्मी-पापा के झगड़ने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। किसी तरह दोनों को शांत कराया। सोमवार सुबह सात बजे पापा घर से निकल गए। एक घंटे बाद पापा लौटे तो फिर मम्मी से विवाद होने लगा। बीच-बचाव करने पर मम्मी ने हम दोनो को ऊपर वाले कमरे में जाने को कह दिया। हम दोनों कमरे में गए तो मम्मी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

बकौल करिश्मा और तनु, मम्मी-पापा में फिर झगड़ा होने लगा था। इसी बीच एक के बाद एक दो फायर हुए। मम्मी ने आकर हमारे कमरे का दरवाजा खोला। वो खून से लथपथ थीं। हम दोनों बहनें दौड़कर पहली मंजिल पर पहुंचे। पापा का लहूलुहान शव दरवाजे के पास पड़ा था। जब तक हम दोनों कुछ समझ पाते, दूसरी मंजिल पर बने कमरे से फायर की आवाज आई। वहां जाकर देखा तो मम्मी खून से लथपथ थीं।

दोनों बहनों की चीखपुकार सुन आसपास के लोग आ गए। कुसुमा को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में कुसुमा ने भी दम तोड़ दिया। पूरन को दो गोलियां मारीं

पूरन सिंह को दो गोलियां मारी गई। एक गोली सिर में लगी जबकि दूसरी के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा। पत्‍‌नी कुसुमा देवी ने अपनी कनपटी पर गोली मारी। डेढ़ साल से था विवाद

दोनों बेटियों ने पुलिस को बताया कि पापा के एक महिला से करीब डेढ़ साल पहले अवैध संबंध हो गए थे। इसको लेकर तभी से घर पर मम्मी-पापा में अक्सर झगड़ा होता था। दोनों बेटियों ने बताया कि सोमवार को मम्मी ने पापा की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत हो गई। घर में दो तमंचे मिले हैं, लेकिन गोली एक से ही चली है। तीन खोखे और आठ कारतूस भी मिले हैं। मृतक के बहनोई योगेश निवासी मैनपुरी ने घटना की तहरीर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *