खड्डा नगर पंचायत के वाटर एटीएम में विजिलेंस टीम ने पकड़ी बिजली चोरी,केस

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में गुरुवार को गोरखपुर बिजली विभाग की छापेमारी की। सारंग छपरा में 12 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया तो वहीं टीम ने खड्डा के सुभाष चौक स्थित नगर पंचायत के वाटर एटीएम में बिजली चोरी पकड़ते हुए थाने में केस दर्ज कराया है।
विद्युत प्रवर्तन दल के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने गुरुवार को विद्युत विभाग के जेई अश्वनी पांडेय के साथ खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा सारंगछपरा में छापेमारी कर 12 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा। यहां से टीम खड्डा कस्बे में पहुंची और सुभाष चौक स्थित नगर पंचायत के वाटर एटीएम की जांच की। यहां हुई जांच में टीम ने बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने 12 बकायेदारों के साथ ही वाटर एटीएम के जिम्मेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *