सफाई कर्मी के हुए ऊंचे तेवर, काम पर आने से किया इनकार

[object Promise]

कौशांबी। जनपद कौशांबी के अंतर्गत सिराथू ब्लॉक के फतेहपुर बेला गांव में एक सफाईकर्मी के तेवर ऊंचे होते हुए दिखाई दे रहे हैं। दबंग किस्म का सफाई कर्मी अपने काम पर नहीं आता और मुफ्त की तनख्वाह को पाकर मौज करता है। जिससे सफाई ना होने से गांव में तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही है एवं गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

मामला सिराथू ब्लाक के फतेहपुर बेला गांव का है जहां एक दबंग सफाईकर्मी जिसका नाम सपन कुमार है वह अपने काम पर ना आने की बजाय घर बैठे ही मोटी मोटी तनख्वाह लेकर मौज करता है। जिससे गांव में नालियां सड़क की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है, गांव में सफाई न होने के कारण फैली गंदगी के कारण गांव के अंदर तरह-तरह की बीमारियों ने अपने पैर पसारने शुरु कर दिए हैं।

जिससे गांव वालों में रोष दिखाई देता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों पहले गांव वालों ने ग्राम प्रधान से इसकी शिकायत की लेकिन शिकायत का कोई प्रभाव नहीं हुआ।दबंग सफाई कर्मी ग्रामीणों के कहने पर लड़ने के लिए अमादा हो जाता है। गांव वालों का कहना है की गांव में तैनात दबंग सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए । दबंग सफाई कर्मी को हटाकर नए सफाई कर्मी से गांव में सफाई करवाए जाने की मांग की है l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *