कुशीनगर में पुलिस चौकी की प्रस्तावित जमीन पर ही होने लगा अवैध निर्माण

कुशीनगर में पुलिस चौकी की प्रस्तावित जमीन पर ही होने लगा अवैध निर्माण
पडरौना,कुशीनगर : जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोटही निर्भया टोले में प्रस्तावित पुलिस चौकी की जमीन पर ही कुछ लोग अवैध निर्माण कार्य कराने लगे। इसकी जानकारी होते ही डॉयल 100 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। निर्माण कार्य को रुकवा दिया। निर्माण कराने वाले लोगों का दावा है कि यह उनकी पट्टे की जमीन है। पुलिस द्वारा निर्माण करा रहे लोगों को थाने बुलवाया गया है। कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही ग्राम सभा के निर्भया टोले में पुलिस चौकी के लिए कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर एक जमीन प्रस्तावित है। इस जमीन पर अस्थाई चौकी बनाकर पुलिस द्वारा झोपड़ी डाली गई है।
झोपड़ी में चौकी, टेबल, मेज आदि सामान भी रखे गए थे। कभी-कभार यहां पुलिसकर्मी बैठकर लोगों की फरियाद भी सुनते थे। गांव के कुछ लोग प्रस्तावित पुलिस चौकी की जमीन पर ही कटरैन डालकर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर डॉयल 100 पुलिस टीम पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवाते हुए निर्माण करा रहे लोगों को थाने बुलवाया। निर्माण कराने वाले लोगों का दावा है कि यह जमीन पट्टे की है। हालांकि अब तक इस जमीन की पैमाइश नहीं हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *