अयोध्या/नई दिल्ली। अयोध्या विवाद को सुनने वाले सारे जज गुरुवार को चैंबर में बैठेंगे। इस दौरान कोई सुनवाई नहीं होगी। यह जानकारी बुधवार देर शाम सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार (लिस्टिंग) ने यह नोटिस जारी कर दी है। सूत्रों ने बताया कि संविधान पीठ के पांचों न्यायाधीश अयोध्या मामले पर निर्णय लिखने के बारे में विचार करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट पीठ द्वारा जानकारों के अनुसार निर्णय सुरक्षित रखने बाद जजों की ऐसी बैठक सामान्यता नहीं होती है। वहीं कुछ का कहना है कि बैठक एकमत से निर्णय लिखने के लिए भी हो सकती है और यह जानने के लिए भी हो सकती है कि कौन जज क्या निर्णय लिखेगा। ताकि उसके हिसाब बहुमत और अल्पमत का निर्णय लिखा जा सके तथा समय की बचत हो सके।
आपको बताते जाए कि सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को ऐतिहासिक रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई पूरी हो गई। इसकी सुनवाई 40 दिन में पूरी हुई। हिंदू पक्ष के लिए निर्मोही अखाड़ा, हिंदू महासभा, रामजन्मभूमि न्यास की ओर से दलीलें रखी गईं, तो वहीं मुस्लिम पक्ष की तरफ से राजीव धवन ने दलीलें रखीं। शीर्ष अदालत ने मामले में निर्णय सुरक्षित रख लिया। ये मामला वर्ष 1949 में पहली बार कोर्ट में गया था। 6 अगस्त को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई शुरू हुई थी, जो करीब डेढ़ माह बाद खत्म हो गई है।
Leave a Reply