मोदी सरकार : बीजेपी सांसद ओम बिड़ला बनने जा रहे Lok Sabha Speaker

मोदी सरकार : बीजेपी सांसद ओम बिड़ला बनने जा रहे  Lok Sabha Speaker

नई दिल्ली । नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा के नए स्पीकर बनने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव दिया है ।

लोकसभा अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस अब लगभग खत्म हो गया है। कोटा से बाजेपी के सांसद ओम बिड़ला लोकसभा के नए अध्यक्ष होंगे। उनका नाम लोकसभा अध्यक्ष के लिए लगभग तय हो गया है।

माना जा रहा है कि बिड़ला लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर आज नामांकन कर सकते हैं।केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिड़ला के नाम का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि 10 पार्टियों ने बिड़ला के नाम का समर्थन किया है। हालांकि कांग्रेस ने समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किया है, लेकिन वह नाम का विरोध भी नहीं करेगी। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम की अटकलें थी, लेकिन ओम बिड़ला के नाम ने सबको चौका दिया।

लोकसभा अध्यक्ष के लिए ओम बिड़ला का नाम भी पीएम मोदी के सबसे चैकाने वाले फैसलों में गिना जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट में विदेश सचिव एस जयशंकर को शामिल कर सबको चैका दिया था। एस जयशंकर को सुषमा स्वराज की जगह विदेश मंत्री बनाया गया था।

बीजेपी सांसद ओम बिड़ला ने वर्किंग प्रेसिडेंट जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है, मैं सिर्फ एक कार्यकर्ता के रूप में मिलने गया था। वहीं, ओम बिरला की पत्नी अमिता बिड़ला ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। इसके लिए हम कैबिनेट के बहुत आभारी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *