Video : एक औरत लावणी साड़ी पहन कर चला रही लट्ठ, देखिए अदभुत, अविश्वसनीय….देसी मार्शल आर्ट

औरत होना वाकई शान की बात है। आजकल औरतें हर वो चीज शानदार तरीके से कर रही हैं जो कभी मर्दों की विशेषता थी। पहले कहा जाता था कि घर गृहस्थी संभालना औरत का काम है और बाहर का काम करना मर्द का काम है। लेकिन जमाना बदला तो औरत कंधे से कंधा मिलाकर घर के साथ साथ बाहर के वो सभी काम कर रही है जिसे मर्दों की बपौती समझा जाता था जैसे तलवार चलाना, मार्शल आर्ट और युद्ध कला। 

ऐसा ही एक शानदार और चकित कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला साड़ी पहन कर तलवारबाजी और मार्शल आर्ट के चौंका देने वाले स्टंट कर रही है। वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं कि साड़ी में इस महिला ने कैसे शानदार और बिजली की गति से मार्शल आर्ट किया है। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और इसे लगातार देखा जा रहा है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारी भीड़ के बीच एक औरत लावणी साड़ी पहन कर लट्ठ चला रही है। लट्ठ उसके हाथ में बिजली की तेज गति से घूम रहा है। ऐसा लग रहा मानों वीडियो फास्ट फॉरवर्ड हो गया है। इस हुनर के बाद महिला तलवार उठाती है और  हैरान कर देने वाले अंदाज में तलवारबाजी करती है। उसके चेहरे पर सहज भाव है और वो इतना शानदार प्रदर्शन कर रही है कि एक्सपीरिएंस लोग भी इसकी तारीफ करने को मजबूर हो रहे हैं। 

वीडियो इतना शानदार है कि इसे लगातार व्यूज मिल रहे हैं। इसकी तारीफ में लगातार कमेंट आ रहे हैं जो उत्साहवर्धन कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा है – शानदार औऱ अद्भुत। एक यूजर ने लिखा है – अविश्वसनीय। 

एक यूजर ने लिखा है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को दिखाना चाहिए ताकि वो अपनी सुरक्षा और हिफाजत के लिए ऐसे गुर सीखकर मजबूत हो जाएं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *