डीएम ने कोविड-19 व उसके टीकाकरण के संबंध में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वास्थ्य व अन्य अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

कांटेक्ट ट्रेसिंग व टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश।

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सीएमओ कार्यालय में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर में प्रभारी इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, प्रभारी सर्विलांस, प्रभारी सैम्पलिंग, प्रभारी स्टोर, प्रभारी टीकाकरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 व उसके टीकाकरण के संबंध में चल रही समस्त कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान समस्त उपजिलाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कांटैक्ट ट्रेसिंग व टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रतिदिन जांच हेतु भेजे जाने वाले सैंपल के संबंध में जानकारी ली तथा सर्विलांस टीम की सक्रियता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लक्षण युक्त सैंपल जांच हेतु भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पाजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों की जांच अवश्य किया जाये तथा कोविड टेस्टिंग कार्य में वृद्धि की जाये। निगरानी समितियों द्वारा निरन्तर घर-घर जाकर जनसामान्य को कोविड-19 से बचाव तथा लक्षणों के विषय में जागरूक करें साथ ही खांसी, जुखाम, बुखार, सांस लेने में परेशानी आदि लक्षण वाले रोगियों को चिन्हित करें तथा ऐसे रोगियों का नाम, पूर्ण पता, मोबाइल नंबर तथा लक्षणों का विवरण सहित जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों को विशेष ध्यान देकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये एवं मरीजों से फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाये। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाकर बाहर से आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने कोविड टीकाकरण की समीक्षा किया तथा टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष की आयु के ऊपर के समस्त व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए इसके लिए आशाओं के माध्यम से 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाकर अधिक से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जाए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *