[object Promise]
रिपोर्टर उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर के अम्बेडकर पार्क में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। इस दौरान पार्क में मौजूद सपा बसपा के कार्यकर्ताओं संयुक्त रूप से शामिल हुए बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज सुरेश चंद्र भारती ने कहा कि ये ऐतिहासिक गठबंधन सिर्फ दो राजनीतिक दलों का नही बल्कि दो विचारधाराओं का गठबंधन है,जो आने वाले समय में जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी ।
बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, बसपा के जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी,सपा के वरिष्ठ नेता एनपी कुशवाहा,विधानसभा अध्यक्ष रूपेंद्र यादव ने भी संबोधित किया | इस अवसर पर बसपा के नगर अध्यक्ष अमित कुमार,ओम प्रकाश एडवोकेट,रितेश कुमार, एजाजअहमद,वसीम अंसारी ‘टिंकू’,सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव, शुकरुल्लाह अंसारी,रामलखन यादव,राधे यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Leave a Reply