सनहा के युवाओं व बच्चों ने निकाला कैंडल मार्च,लगाए आतंकवाद के खिलाफ नारे।

[object Promise]
ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

भेटुआ(अमेठी)।।जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए, उनकी शहादत को सलाम करते हुए शनिवार की शाम को कैंडल मार्च में सनहा चौराहे से परतोष चौराहे तक लोग उमडे। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों को दी श्रद्धांजलि, पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग। इस आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गए।

इन जवानों की शहादत को सलाम करते हुए शहर में कैंडल मार्च निकालकर और दो मिनट का मौन रखकर भावांजलि दी गई। लोगों ने आंतकवादिायों द्वारा किए गए इस कायराना हकरत की निंदा करते हुए सरकार से पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर शहादत का बदला लेने की मांग की है। मार्च में कांग्रेसी नेता महेश यादव,पंकज,बबलू,रूपेश,संतोष कुमार,अरविंद,अवधेश यादव,सुजीत आदि रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *