[object Promise]
लखनऊ, दिनांक 10 मार्च 2021
उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका, महान समाजसेविका महिला एवं वंचित वर्गों की शिक्षा व समानता के लिये सदा समर्पित रहने वाली महिला सशक्तीकरण की प्रतीक व सजग प्रहरी सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हे विनम्र और आत्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सावित्री बाई फुले ने कहा था, स्वाभिमान से जीने के लिये शिक्षा ग्रहण किया जाना बहुत जरूरी है। पाठशाला ही इंसानों का सच्चा गहना है, हम सबको सावित्री बाई फुले के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिये प्रयासरत रहना चाहिये।
Leave a Reply