नई दिल्ली। विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को भारतीय सेना की पोस्ट बर्फीले तूफान की चपेट में आने से आठ जवान दब गए हैं। सेना के सूत्रों ने बताया कि सेना के कई जवान बर्फ के नीचे दबे हुए हैं और फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बर्फीला तूफान नॉर्दन ग्लेशियर में आया, जहां ऊंचाई लगभग 18,000 फीट और उससे अधिक बताया जा रहा है। जिन जवानों को बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ा, वे पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा थे। इसमें 8 जवान थे और जब बर्फीला तूफान आया उस दौरान वे नॉर्दन ग्लेशियर में मौजूद थे।
सैन्य सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सियाचिन में हुए एक भीषण हिमस्खलन के बाद भारतीय सेना के 8 जवान बर्फ में फंस गए हैं। इस हिमस्खलन की सूचना के तुरंत बाद सेना ने यहां जवानों की खोज में एक बड़ा सर्च ऐंड रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया हैं। हालांकि अब तक इस ऑपरेशन में बचाए गए जवानों के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
Leave a Reply