[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के चर्चित मिश्रौली डोल मेला के मद्देनजर शनिवार को पडरौना कोतवाली के मिश्रौली चौकी पर डोल मेला को लेकर आयोजित रही पीस कमेटी की बैठक में शामिल हुए संभ्रांत लोगों की डोल मेला से जुड़ी समस्याओं को सुनने के बाद यहां के पडरौना एसडीएम गुलाबचंद राम ने
समस्याओं का निदान करने का भरोसा दिलाते हुए डोल मेला को सकुशल संपन्न कराने का भरोसा दे ही रहे थे कि अचानक एसडीएम सदर ने अपने ही संबोधन के दौरान भारत पाकिस्तान से जुड़ी बातों का जिक्र कर दिया एसडीएम के इतना कहते ही इस कमेटी में बैठे लोग भड़क उठे काफी हो हल्ला मचाने के बाद बैठक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया इतना ही नहीं डोल मेला से जुड़े आयोजकों ने एसडीएम सदर के इस तरह का शब्द का उपयोग करने को लेकर प्रशासनिक अमला से भिड़ गए कुछ देर के लिए काफी देर तक नोकझोंक भी हुई हालांकि डोल मेला से जुड़े आयोजकों ने एसडीएम को विश्राम पट्टी गांव तक पैदल निरीक्षण करवाया |
गौरतलब हो कि किसी चर्चित मिश्रौली डोल मेला को लेकर बैठक मे पूर्व में तैनात यहां के अधिकारियों की मौजूदगी न होने के कारण लोग नाराज दिखे थे। उधर अभी दो दिन पहले ही जनसंदेश टाइम अखबार ने अपने 31- 8- 2018 के अंक में इसी डोल मेला से जुड़ी समस्याओं पर लापरवाही बरतने के मामले में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी | हालाकि इस वर्ष बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीओ पडरौना नितेश प्रताप सिंह ने सभी आयोजकों को संतुष्ट करने की कोशिश किया और बैठक मे आयी समस्याओं को डोल मेला से पूर्व निदान का भरोसा दिलाया।
सीओ पडरौना नितेश प्रताप सिंह ने कहा कि मेले मे अश्लील गाने व लेडिस डांस प्रतिबंधित रहेगा। मेले मे शराब पीकर हुडदंग करने वाले दंडित होंगे। प्रशासन डोल मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है ,मेले मे खलल डालने वाले अराजक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही मे किसी तरह की कोताही नही बरती जायेगी। उन्होंने गांव गांव से आये डोल आयोजकों से अपील किया कि डोल मेला से पूर्व गांव की समस्या को यथाशीघ्र निदान की व्यवस्था की समय से हो जाएगा ।
उधर इसी फीस कमेटी के दौरान मिश्रौली विश्राम पट्टी के पिंटू मिश्र ने डोल मेला के दिन स्वास्थ्य सेवाएं व पानी टंकी की व्यवस्था करने की मांग की है । जबकि वहां के पूर्व प्रधान अनवर हुसैन ने विजली के ढीले तार ठीक कराने व मिश्रौली गांव के मुख्य मार्ग पर लगे पानी के निकास की मांग किया । कोतवाल पडरौना बिजय राज सिंह ने डोल मेला से पूर्व संबंधित विभाग से वार्ता कर ढीले तार ठीक कराने व जलनिकास की व्यवस्था करने के लिए आश्वासन भी दिए | इस दौरान पडीपीआरओ, भाजपा नेता बिजय दीक्षित, महेंद्र दीक्षित , सुनील दीक्षित, आबताब सिदृिकी,चौकी प्रभारी मिश्रौली, प्रधान प्रतिनिधि मिश्रौली डा. समीउल्लाह, पूर्व प्रधान अनवर हुसैन, प्रधान अधार छपरा धर्मेंद्र जायसवाल, शंभू मिश्र, आफताब आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply