मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले…

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में कहा है कि आज के युवाओं को अराजकता से चिढ़ है। क्योंकि आज के युवा जात-पात को नहीं मानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2019 की विदाई के पल हमारे समाने हैं, अब हम न सिर्फ नए साल में प्रवेश करेंगे, बल्कि नए दशक में प्रवेश करेंगे। इसमें देश के विकास को गति देने में वे लोग सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिनका जन्म 21वीं सदी में हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन दिनों हमारे देश के युवा सही व्यवस्था को पसंद करते हैं, वे सिस्टम को फोलो करते हैं। युवाओं को अराजकता के प्रति नफरत है। अव्यवस्था, अराजकता के प्रति उन्हें चिढ़ है। जातिवाद, परिवारवाद जैसी अव्यवस्था को वो पसंद नहीं करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि युवावस्था की कीमत को न आंका जा सकता है। ये जीवन का सबसे मूल्यवान कालखंड होता है। आपका जीवन इस पर निर्भर करता है कि आप अपनी युवावस्था का उपयोग किस प्रकार करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारत में ये दशक न सिर्फ युवाओं के विकास के लिए होगा बल्कि युवाओं के सामर्थ्य से देश का विकास करने वाला भी साबित होगा। भारत को आधुनिक बनाने में युवा पीढ़ी की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। हम अलग अलग कॉलेजों में, यूनिवर्सिटीज में और स्कूल्स में पढ़ते तो हैं, लेकिन पढ़ने के बाद Alumni meet एक बहुत सुहाना अवसर है। इस अवसर पर सभी नौजवान पुरानी यादों में खो जाते हैं, इसका एक अलग ही आनंद है।

आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री की मन की बात 24 नवंबर 2019 तक इसके 59 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। आज 60वां एपिसोड है। बीते 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए जनता से उनके विचार आमंत्रित किए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *