[object Promise]
अनियोजित तरीके से चांद की सतह पर पहुंचे विक्रम लैंडर से इसरो का संपर्क अबतक नहीं हो पाया है। इसरो ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि चंद्रयान- 2 के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता तो लगा लिया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसरो ने लिखा, ‘लैंडर से संपर्क स्थापित करने की सारे संभव प्रयास किए जा रहे हैं।’
सोमवार को खबर आई थी कि विक्रम चंद्रमा की सतह पर तिरछा पड़ा है और उसमें कोई टूट-फूट नहीं हुई है। इसरो ने बताया था कि ऑर्बिटर ने जो तस्वीर भेजी है, उसमें विक्रम का कोई टुकड़ा नहीं दिख रहा है। इसका मतलब है कि विक्रम बिल्कुल साबुत बचा है। तब वैज्ञानिकों ने विक्रम से दोबारा संपर्क साधे जाने की संभावना व्यक्त की।
Leave a Reply