योगी के गुरु भाई को मिली जान से मारने की धमकी, जाने वजह

देश: देश में हिन्दू मुस्लिम विवाद बढ़ता जा रहा है। आय दिन हिन्दू समुदाय के लोगो को जान से मारने की धमकी मिल रही है। खबर है कि कच्छ में एकलधाम के महंत योगी देवनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने फिल्म पठान का विरोध किया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई।

सूत्रों का कहना है कि संत से शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान के विरोध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उनके इस पोस्ट से लोगो को समस्या होने लगी और लोगो ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इस बात की तहरीर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। आगे की कार्यवाही पुलिस जांच के बाद करेगी।
योगी देवनाथ ने धमकियों से जुड़े सबूत पुलिस को दिए हैं। पुलिस इसके आधार पर आगे की कार्यवाही करेगी। योगी देवनाथ योगी आदित्यनाथ के गुरुभाई है। उन्होंने कहा मैने जब पठान फ़िल्म का विरोध किया तो एक अधर्मी ने मेरे लिये सर तन से जुदा करने का ग्राफिक तैयार किया। पुलिस को इसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए और उसे जल्द से जल्द जेल में डालना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *