थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेश कुमार साहू पुत्र चंद्रभान जिसकी पत्नी को बीघापुर सरकारी अस्पताल में बीती रात पुत्र पैदा हुआ था। पुत्र जन्म की खुशी में वह बाजार किराने का सामान लेने गया था, सामान लेकर घर लौट रहा था तभी गांव के मोड़ पर नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने उसको रौंद दिया। ट्रक चालक इतना नशे में था कि समाचार लिखे जाने तक वह अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था। ट्रक संख्या यूपी 70 सीटी 35 61 को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस भीषण दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमार्ग को जाम कर दिया।
जिसे पुलिस खुलवाने का प्रयास करती रही किंतु समाचार लिखे जाने तक कई किलोमीटर तक हाईवे जाम रहा।मौके पर एसडीएम व सीओ बीघापुर सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मृतक सुरेश दिल्ली में कोई प्राइवेट नौकरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी को बच्चा होना था इसलिए वह 16 मार्च को ही घर आया था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था उसके पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं।
Leave a Reply