असम के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- ‘भगवान का न्याय है कैंसर’, चिदंबरम ने दिया जवाब
कांग्रेस में रह चुके हिमंत विश्व शर्मा पिछले साल बीजेपी में शामिल हो गए थे. चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘असम के मंत्री शर्मा कहते हैं कि कैंसर पापों के लिए ईश्वर का इंसाफ है. व्यक्ति के दल बदलने से यही होता है.’
‘Cancer is divine justice for sins’ says Assam Minister Sharma. That is what switching parties does to a person.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) November 22, 2017
बता दें कि असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया कि कुछ लोग कैंसर जैसी घातक बीमारियों से इसलिए ग्रस्त हैं क्योंकि उन्होंने अतीत में पाप किये हैं और यह ‘ईश्वर का न्याय’ है.
शर्मा ने कहा था, ‘जब हम पाप करते हैं तो भगवान हमें सजा देता है. कई बार हम देखते हैं कि युवाओं को कैंसर हो गया या कोई युवा हादसे का शिकार हो गया. अगर आप पृष्ठभूमि देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह ईश्वर का न्याय है और कुछ नहीं. हमें ईश्वर के न्याय का सामना करना होगा.’
Leave a Reply