[object Promise]
कौशाम्बी l जनपद प्रदेश मे ही नहीं बल्कि देश मे किसी से पीछे नहीं है। प्रतिभाओं को मंच और मौक़ा दोनों ही कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल, मुहैया कराकर उनको तराशने का काम कर रहा है। इस कार्य में विद्यालय प्रबंधन के अलावा चेयरमैन और वर्तमान विधायक संजय गुप्ता की आधुनिक और अन्वेषी सोच मुख्य भूमिका निभा रही है।
कौशाम्बी के इन्ही होनहारों का प्रदर्शन केपीएस मे मंगलवार से बृहस्पतिवार तक होगा। मौक़ा होगा विद्यालय का वार्षिकोत्सव। प्रदेश के पचहत्तर जिलों की सूची मे कौशाम्बी को शिक्षा और प्रतिभा के मामले मे पिछड़ा हुआ माना जाता रहा है। इस मिथ्या को दूर करने के लिए विधायक संजय गुप्ता ने विशेष क़दम उठाए हैं। अशिक्षा के अभिशाप को दूर करने के लिए कई विद्यालय खोले हैं।
इन्हीं विद्यालयों मे से केपीएस भींटी का वार्षिकोत्सव इसी सप्ताह मंगलवार से बृहस्पतिवार तक मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम मे कौशाम्बी के होनहार अपना जौहर दिखाएंगे। प्रथम दो दिन स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाना है। इस एनुअल मीट में स्कूल के बच्चे खेल-कूद में अपना ज़ोर आज़माइश करते नज़र आएंगे साथ ही विद्यालय के वे छात्र जिन्होंने विभिन्न प्रान्तों मे खेल पदक हासिल किए हैं वो प्रतिभाग करते नज़र आएंगे।
कार्यक्रम के तीसरे दिन 22 नवम्बर को विद्यालय के फ़ाउंडर देव बाबू के जन्म दिन के मौक़े पर कल्चरल नाइट का कार्यक्रम होगा। इस कल्चरल प्रोग्राम में विशेष ट्रेनिंग प्राप्त बच्चों के प्रदर्शन लोगों को चौंकाने वाले होंगे। बच्चों के तैयारियों को ध्यान मे रखकर कालेज के चेयरमैन श्री गुप्ता ने मुंबई से ट्रेनिंग टीम को बुलवाया है। इस कल्चरल नाइट में पूरे विश्व संस्कृति का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा। पूरे कार्यक्रम के आयोजन का स्तर बेहतर से बेहतर करने की कोशिश की गई है जिससे कि छात्रों के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी का सके। संजय गुप्ता ने बताया कि आत्मविश्वास सफलता के लिए अति आवश्यक है।
इस तरह के विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास मे इज़ाफ़ा करेंगे और ये आत्मविश्वास विश्व के किसी भी मंच पर केपीएस के बच्चों से प्रदर्शन कराके देखा जा सकता है। सोमवार को हुई प्रे स वार्ता मे कॉलेज चेयरमैन के अलावा केपीएस भीटी प्रधानाचार्य सीमा पवार और केपीएस भरवारी के प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र ने विस्तार से कार्यक्रम की रूपरेखा को साझा किया।
Leave a Reply