त्याग व ममता की प्रतिमूर्ति है श्री मती सोनिया : संजय

[object Promise]

मुसाफिरखाना(अमेठी)। आज निजामुद्दीनपुर चौराहे पर अखिल भारतीय कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय व यूपीए की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का 72 वा जन्मदिवस कांग्रेसियो ने सेवादल जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता के नेतृत्व में स्थिति कार्यालय पर धूम धाम से मनाया। वही संजय गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगो को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा कराया।

इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि नेहरू गांधी परिवार ने हमेशा सत्ता से नही देश से प्रेम की जो अनूठी मिशाल पेश की थी उसी को श्री मती गांधी ने आगे बढ़ाया है।सोनिया गांधी देश की एक ऐसी महिला नेता है जिन्होंने  प्रधानमंत्री कुर्सी पाते हुए भी ठुकरा दिया और राजनीति के क्षेत्र में कभी सत्ता का मलाल नही रखा,देश के इतिहास में नैतिक मूल्यों को निभाने वाली राजनेता अबतक सोनिया गांधी के समान बिपक्ष क्या कांग्रेस में भी पैदा नही हुआ है।

श्री गुप्ता ने कहना है कि ,”पत्थर के जिगर वालो गम में वो रवानी है,खुद राह बना लेगा बहता हुआ पानी है” उन्होंने सोनिया गांधी को त्याग व ममता की प्रतिमूर्ति बताया।इस मौके पर  डॉ रिपन राय, वसी उल्ला,राम सजीवन यादव,राहुल गुप्ता,नरेंद्र यादव,रोहित ,सना उल्ला,आशीष विश्वकर्मा,राम भवन यादव,डॉ राकेश श्रीवास्तव,डॉ प्रदीप,संतराम,रामसरन,आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *