RSS नेता की भतीजी की शादी मुस्लिम लड़के से हुई, सोशल मीडिया पर लोग परेशान, आइये जानते है पूरा मामला !

[object Promise]

लखनऊ। लखनऊ में बीते रविवार धूमधाम से आरएसएस भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल की भतीजी श्रेया गुप्ता की शादी हुयी लेकिन इस शादी की खबर सोशल मीडिया पर आते ही बहुत से यूजर्स ने इस शादी पर सवाल उठाते हुए तंज भी कसे। आखिर ऐसा क्यों हुआ आइये जानते है पूरा मामला !

दरअसल श्रेया गुप्ता की शादी गोरखपुर निवासी फैजान करीम के साथ हुई है और बस यही बात कुछ लोगों को आसानी से नहीं पच रही है। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात को निजी बताते हुए इसे लव जिहाद ना कहने की भी गुजारिश की।

[object Promise]
एसएस नेता की भतीजी की शादी साभार : punjabkesari

इस ग्रैंड शादी में बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता भी शामिल हुए जिनमे यूपी के राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल थे।

आरएसएस नेता की भतीजी की शादी एक मुस्लिम लड़के से होने की वजह से ये मुद्दा सोशल मीडिया पर गरमा रहा है और बीजेपी के ही कई नेता इस शादी पर नसीहत देते दिखे। आपको बता दें ये शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ लखनऊ के होटल ताज में हुई।

शादी कराने वाले पंडित विपिन पांडे का भी कहना है की दूल्हा और दुल्हन दोनों की इच्छा थी की उनकी शादी पूरे हिन्दू रीति रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ साथ संपन्न हो। लेकिन बहुत से संकीर्ण सोच वाले लोगों ने इसे लव जेहाद का मामला बताते हुए आपत्ति भी जताई।

इस शादी की खबर सोशल मीडिया पर आते ही नव विवाहित जोड़े को बधाइयां देने वालों का भी तांता लगा और शादी में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी इस शुभ मौके पर वर वधु को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया।

जो लोग सोशल मीडिया पार इस शादी पर सवाल उठा रहे है या तंज कस रहे है उनका कहना है की बीजेपी और आरएसएस की छवि एक हिंदूवादी संगठन की है और हिन्दू लड़की की मुस्लिम युवक से शादी पर अक्सर इसे लव जिहाद का नाम दे दिया जाता है और ऐसा ही कुछ इस शादी पर भी हो रहा है। साभार : punjabkesari.com

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *