कुशीनगर में पूर्व में दर्ज केस के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर महिलाओं के साथ मारपीट कर सामानों को तोड़फोड़ करने का आरोप

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर । कोतवाली पडरौना क्षेत्र के सुखपुरा गांव के टोला सोनरपट्टी में छेड़छाड़ के मामले में पूर्व में दर्ज केस को लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर घर वालों से मारपीट के साथ घर में तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।
गांव निवासी शीशेवर कुशवाहा का आरोप है कि गांव के ही रहने वाली एक महिला ने अपने लड़की पर छेड़खानी करने का आरोप लगाकर मेरे लड़के पर फर्जी तरीके से 6 माह पूर्व मुकदमा लिखवा दिया था। इस सिलसिले में दोनों पक्षों की ओर से सुलह समझौता की प्रक्रिया चल रही थी। आरोप है कि बुधवार को कोतवाली पडरौना की पुलिस मेरे लड़के प्रेम कुशवाहा के बारे में पूछताछ करने लगी.घर पर मौजूद महिलाओं ने पुलिस से बताया कि प्रेम बाहर है.इसके बाद पुलिस ने गाली गुप्ता देते हुए घर की महिलाओं से मारपीट करने के साथ घर में रखे अनाज की बोरी काटकर गिरा दिए ।

इतना ही नहीं शौचालय का दरवाजा तोड़ने के साथ घर में रखी कुर्सियों को क्षतिग्रस्त कर घर के दो मोबाइल समेत मोटरसाइकिल भी उठा ले गए। शीशेवर कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना के तीन नोटिस दिए घर आकर घर के महिलाओं के साथ गाली गुप्ता देने के अलावा घर के सामानों को तोड़फोड़ की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *