सोनाक्षी सिन्हा को पसंद है यह काम !!

[object Promise]

शॉटगन शत्रुघ्न की कन्या सोनाक्षी अगर खुद कहें कि उन्हें चुगलखोरी पसंद है तो फिर इसमें कोई क्या कर सकता है। सोनाक्षी हाल ही में स्टार प्लस के शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपर स्टार’ के सेट पर पहुंचीं।

[object Promise]
sona-7591

शो के जज करण जौहर अपने स्कूल के दिनों का किस्सा सुना रहे थे कि एक बार क्लास के बच्चों ने उनकी पिटाई इसलिए कर दी, क्योंकि उन्हें शक था कि वह उनकी चुगलखोरी करते हैं। करण के मुताबिक, वे काफी समय तक यह सोचकर परेशान रहे कि सच बोलने का सिला उन्हें यह क्यों मिला।

[object Promise]
sona-7591

करण जौहर ने जब यह किस्सा सुनाया, तो सोनाक्षी ने तपाक से कह दिया कि उन्हें तो यह (चुगलखोरी) बहुत पसंद है। हालांकि सोनाक्षी को मलाल है कि इस खेल में वह अक्सर पकड़ी जाती हैं।

सोनाक्षी के मुताबिक, जब वे ऐसा कर रही होती हैं, तो उनकी हंसी छूट जाती है और भांडा फूट जाता है।

[object Promise]
sona-7591

इसके बावजूद उन्होंने कभी यह आदत नहीं छोड़ी और अब भी इधर की बातें उधर करती रहती हैं। अगली बार सोनाक्षी सिन्हा अगर किसी के बारे में कोई बात शेयर करें, तो इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि कहीं वे यही तो नहीं कर रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *