कालाबाज़ारी करने वालो के मुक़दमा दर्ज होगा : राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा

[object Promise]

सफ़ीपुर(उन्नाव) । हज , वक़्फ़ राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा ने विकास के मुद्दे पर विभागीय समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की मंशा की जो योजनाए धरातल पर हो जितने कार्य पूर्ण करा देने की जानकारी आप द्वारा दी गई उसमे कोई कमी मिली तो लापरवाही स्पष्ट होगी जो हित में नही होगी वही रसद एवं खाद्य विभाग के सम्बंध में स्पष्ट कहा कि गरीबो का निवाला छीनने वाले कोटेदारों को संरक्षण मिला तो खैर नही कालाबाज़ारी करने वालो के मुक़दमा दर्ज कराए।

तहसील सभागर में समीक्षा करते हुए राज्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्सक कम है वही एक ट्रांन्सफार्मर परिसर में लगने की आवश्यकता है।

श्री रज़ा ने कहा कि एम्बुलेंस सेवा पर कड़ी नजर रक्खे वही सामूहिक विवाह के सम्बंध में समीक्षा पर मात्र 55 विवाह होना बताया जिस पर असंतोष जताते हुए मंत्री ने लापरवाही होना बताया ,प्रधानमंत्री आवास योजना के सम्बंध में जानकारी करने पर अपात्रों को भी चयन किए जाने के सम्बंध में पूछा वही उनका कहना था कि अपात्र पाए जाने पर आप रिकवरी करोगे पर उन अधिकारियों के सम्बंध में क्या कार्यवाही हुई जिन्होंने अपात्रों को लाभान्वित कर पात्रों को वंचित करने का प्रयास किया उन्होंने ऐसे मामलों में सख़्त कार्यवाही की बात की।

आज़ादी के बाद क़स्बे से सटे गाव महदीखेड़ा में सौभाग्य योजना से संतृप्त हुए गाव में दीप प्रजल्लवित कर शुभारंभ किया उनका कहना था कि सरकारे आई पर लोग अंधेरे में जीते रहे प्रधान मंत्री मोदी और मुख्य मंत्री योगी के शासन में गावो में लोगो ने प्रकाश देखा तो खुशी से झूम गए आज विद्धुती करण के बाद इस गाव के बच्चे भी रात्रि में परीक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे।

इसे प्रकार स्वच्छ भारत के सम्बंध में बनाए गए शौचालय पर बात कर उनके प्रयोग किए जाने तक चर्चा की वही खण्डशिक्षाधिकारी अरुण से परिषदीय विधालय में कम्यूटर शिक्षा पर बात की उन्होंने स्पष्ट कहा कि डिजिटल भारत का सपना साकार होगा उसकी नीह परिषदीय पाठशालाओं में है कम्प्यूटर घरों में नही स्कूल में चलते मिले इसी प्रकार बालविकास,प्रधानमंत्री सड़क योजना,विद्धुत विभाग की भी समीक्षा कर कार्यो में तेज़ी लाने की बात की इस मौके पर परियोजना निदेशक,उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मौजूद थे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *