देश: भारत मे जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने अरुणाचल प्रदेश में पर चीन के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारतीय सीमा पर चीन का अतिक्रमण खतरे की घण्टी है। इसे स्वीकार नही किया जाना चाहिए।
फिलिप एकरमैन ने अपने दावे में कहा भारत और चीन का विवाद रूस और युक्रेन के मसले से भिन्न है। इसे एक ही चश्मे से नही देखना चाहिए। यह अलग अलग परिदृश्य के मामले है और इन्हें अलग अलग तरीके से ही हाल किया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा, जब एशिया में अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होता है। तो यूरोप चुप्पी साधे रहता है। लेकिन जैसे ही कोई मुश्किल आती है और देश समस्याओं से जूझने लगते हैं। तो यह उसपर तरह तरह की प्रतिक्रिया देते हैं और अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।
Leave a Reply