[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : भाई-बहन के अटूट रिश्ते,प्यार व समर्पण वाला त्योहार रक्षाबंधन बृहस्पतिवार 15 अगस्त को मनाया गया। रक्षाबंधन हर साल सावन महा की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार दो दशक बाद स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन का एक साथ पडरौना नगर समेत पुरे जनपद में मनाया गया है। इससे पहले यह संयोग साल 2000 में बना था।
आचार्य पंडित श्री आशुतोष मिश्र ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है,जिसे देश भर में इस बार स्वतंत्रा दिवस व रक्षा बंधन एक साथ धूमधाम के साथ मनाया। एसे में इस बार बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी या रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी आयु की मंगल कामना की है वहीं,भाई अपनी प्यारी बहना को बदले में भेंट या उपहार देकर हमेशा उसकी रक्षा करने का वचन दिया हैं।
आचार्य श्री मिश्र ने ने बताया कि बृहस्पतिवार का दिन होने के कारण भी इसका महत्व बढ़ गया था। गंगा स्नान, शिव पूजन और विष्णु पूजन करने से आयु,आरोग्य, विद्या-बुद्धि सहित हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं,इसलिए इस बार का यह त्योहार अपने आप में महत्व रहा है।
Leave a Reply