पीजीआई में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

[object Promise]

लखनऊ। लखनऊ के एसजीपीजीआई में एक मरीज ने मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 19 दिसंबर को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीलीभीत का रहने वाला नितिन (33 वर्ष) लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 19 दिसंबर को एसजीपीजीआई में भर्ती हुआ था और उसका इलाज चल रहा था। नितिन की पत्नी कुसुमलता ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे वह बाथरूम जाने के लिए निकला था। जब काफी समय तक वापस नहीं आया तो पत्नी ने खोजबीन शुरू की।

नितिन का शव लिवर ट्रांसप्लांट विभाग की छठी मंजिल की सीढ़ियों से लगी रेलिंग पर मफलर के सहारे लटकता पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि नितिन अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान था। जिसके कारण उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *