FATF का उठाए कदम कारोबारी घरानों से आह्वान, क्रिप्टोकरेंसी के खतरों को सीमित करने के लिए

[object Promise]

पेरिस। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के कार्यकारी सचिव डेविड लुईस ने जोर देकर कहा कि मनी लांड्रिंग और आतंकी फंडिंग के खिलाफ निजी क्षेत्र पहली रक्षा पंक्ति है। वी20 के नाम से प्रचलित वर्चुअल असेट सर्विस प्रोवाइडर्स (वीएएसपी) समिट को संबोधित करते हुए लुईस ने देशों और कारोबारी घरानों से क्रिप्टोकरेंसी के खतरों को सीमित करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वीएएसपी विभिन्न न्यायाधिकारों के बीच तेजी से आवागमन कर सकते हैं। वीएएसपी रेगुलेशंस में ऐसी खामियों को एफएटीएफ कतई सहन नहीं करेगा जिनका अपराधी फायदा उठा सकते हैं। हम वैश्विक मानकों के खिलाफ देशों का आकलन करते हैं और वित्तीय प्रणाली को खतरे में डालने वालों की पहचान करने में कतई संकोच नहीं करेंगे।

बता दें कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की स्थापना फ्रांस की राजधानी पेरिस में जी-7 समूह के देशों ने की थी। एफएटीएफ टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली एक संस्था है। यह आतंकियों को पनाह देने वालों और उनको पैसा मुहैया कराने वालों पर नजर रखने का काम करती है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *