Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: आज है दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जन्म जयंती

दिवंगत एक्टर सुषेण सिंह राजपूत की आज जन्म जयंती है। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स इन्हें याद कर रहे हैं। वहीं आज इनकीं 37 वीं जयन्ती है।
सुशांत सिंह राजपूत ने कोरोना काल के दौरान 2020 में अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर फांसी लगा ली थी। उनकी मौत की खबर से पूरा भारत आहत था। वहीं उनके परिजनों ने उनकी मौत के लिए उनकी गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती को दोषी ठहराया था।
हालाकि रिया चक्रवर्ती पर लगे आरोप साबित नहीं हुए थे। सुशान्त सिंह राजपूत की मौत से उनका पूरा परिवार टूट गया था। यह बिहार के निवासी थे और इन्होंने अपनी मेहनत के  बलबूते पर स्वयं को स्थापित किया था।
सुशान्त सिंह राजपूत ने पवित्र रिश्ता टीवी सीरियल से खूब लोकप्रियता हासिल की ओर यह घर घर पहुंच गए। लोग इन्हें अंकिता लोखंडे के साथ काफी पसंद करते थे। वहीं यह दोनो एक समय रिलेशनशिप में भी रहे हैं। लेकिन कुछ समय बाद इनका रिश्ता टूट गया।
सुशान्त सिंह राजपूत ने कई लोकप्रिय फ़िल्म जैसे शुद्ध देशी रोमांस, दिल बेचारा, छिछोरे, केदारनाथ पीके में जबरदस्त अभिनय किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *