कुशीनगर में लगातार हो रही बारिश,पडरौना शहर से सटे गांवों तक लगा पानी

कुशीनगर में लगातार हो रही बारिश,पडरौना शहर से सटे गांवों तक लगा पानी
पडरौना,कुशीनगर : जिले में सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर से गांवों तक पानी भर गया है। मंगलवार सुबह पडरौना शहर के विभिन्न इलाकों,कालोनियों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति रही। हालांकि भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए बारिश राहत की वजह भी है लेकिन नरकीय हालात ने उनके लिए दूसरी समस्या पैदा कर दी है।
पिछले दिनों में पडरौना में हुई 64.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश के पानी से शहर के तमाम नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। तिलक नगर,कटकुईया मोड, साहबगंज, नौका टोला, बेलवा चुंगी, जगदीश पुरम कालोनी, आवास बिकास कालोनी सहित कई इलाकों,कालोनियों और मोहल्लों में सड़कों पर पानी जमा है। लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने और बिजली के तार-खम्भे टूटने बिजली आपूर्ति  तीन दिनों से ठप करनी पड़ी है।
लगातार बारिश की वजह से पडरौना शहर के तिलक नगर में पानी लग गया है। लोगों को इस मुहल्ले के रास्ते आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। हालांकि सम्बन्धित नगरपालिका पडरौना अध्यक्ष के बड़े-बड़े दावे किए थे कि बारिश का पानी निकल जाएगा। अब बारिश के पहले सीजन में ही तिलक नगर में  पानी भरा देख नागरिक एक बार फिर सवाल उठा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *