उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर । जिले में मिले दूसरे कोरोना पॉजिटिव युवक को पहले खुद के संक्रमित होने का डर था। वह कोलकाता से 29 अप्रैल को ट्रक से गांव लौटा था लेकिन घर जाने की बजाए खुद ही एक मुर्गी फार्म के पास रह रहा था।
कुशीनग के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव के इस युवक की उम्र 24 साल है। वह 29 अप्रैल की रात कोलकाता से ट्रक से घर लौटा था। उसे शंका थी, इसलिए खुद गांव से बाहर मुर्गी फॉर्म पर रहने चला गया था। परिजनों की सूचना पर तीन मई को उसे एंबुलेंस से सेवरही के आइसोलेशन सेंटर भेजा गया।
सैंपल की पहली जांच रिपोर्ट संदिग्ध मिलने पर दोबारा सैंपलिंग करायी गयी। इसकी जांच में वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसके संपर्क में आए परिवार के 12 सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। सभी को क्वारंटीन कराया गया है। गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर प्रशासन ने चारों ओर से सील कर दिया है।
परिजनों से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार युवक कोलकाता से लॉकडाउन में पैदल ही घर के लिए निकल गया था। दुर्गापुर तक पैदल चलने के बाद एक ट्रक में सवार होकर 29 मई की रात घर पहुंचा। परिजनों से बताया कि उसे संक्रमण की शंका है। इसलिए घर पर नहीं रहेगा। बाहर उसी का एक मुर्गा फॉर्म है। वहीं जाकर वह रहने लगा। परिजन घर से भोजन बनाकर उसे वहीं पहुंचाने लगे।
तीन मई को उसने बुखार व सर्दी जुकाम की शिकायत करते हुए परिजनों से अस्पताल ले जाने को कहा। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय अस्पताल को दी। जानकारी होते ही सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने उसे एंबुलेंस से सेवरही आइसोलेशन सेंटर भेजवाया। सैंपल निकाल कर जांच के लिए भेजा गया। दूसरी बार की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
इसके बाद बुधवार को परिवार के 12 सदस्यों की सैंपलिंग करा जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम तककुही राज एआर फारुकी व सीओ तमकुही संदीप वर्मा फोर्स के साथ बलुआ तकिया गांव पहुंचे और पूरे गांव को सील करा दिया। अब गांव के लोगों को जरूरत के सभी सामान गांव में ही मिलेंगे। किसी को बाहर निलने की छूट नहीं होगी। स्थानीय स्वास्थ्य टीम गांव में सभी परिवारों की स्वास्थ्य जांच करेगी।
सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बलुआ तकिया गांव के 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि रामकोला क्षेत्र के मांडेराय गांव के युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। मुंबई से लौटा यह युवक टेकुआटार में बाइक खड़ी कर अस्पताल पहुंच गया था। इसके साथ भेजे गए चार और सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
Leave a Reply