साउथ की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का आज दिन बेहद खास है। बता दें कि आज बाहुबली की ये देवसेना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शेट्टी का जन्म कर्नाटक राज्य के मैंगलोर शहर में हुआ था। अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। अनुष्का शेट्टी के पिता का नाम एन विट्ठल शेट्टी है और मां का नाम प्रफुल्ला शेट्टी है। अनुष्का शेट्टी के दो भाई भी हैं, जिसमें एक का नाम गुंजन शेट्टी है, जो बिजनेसमैन है और दूसरे का नाम साईं रमेश शेट्टी है, जो डॉक्टर है।
फिल्मों में आने से पहले अनुष्का शेट्टी ने काफी स्ट्रगल किया। अपने फिल्मी सफर के दौरान वो मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती हैं। उनकी खूबसूरती को देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम करने का ऑफर दिया।
क्योकि अनुष्का की फैमिली बैकग्राउंड से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं था। अनुष्का शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 2005 में तेलुगु फिल्म ‘सुपर’ से की थी। अनुष्का शेट्टी साल 2005 से लेकर अभी तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
इसके अलावा अनुष्का शेट्टी की साल 2009 में आई फिल्म अरुंधति को लेकर चर्चा है कि इस फिल्म का हिंदी वर्जन बनने जा रहा है जिसमें करीना कपूर को लीड रोल में लेने की खबरें हैं। उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और अरुंधति फिल्म में शानदार एक्टिंग की वजह से अनुष्का शेट्टी को कई अवॉर्ड भी मिले थे।
उनके अलावा इस फिल्म में सोनू सूद भी नजर आए। इसके अलााव अनुष्का शेट्टी की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह निशब्दम में नजर आई थीं। ये फिल्म चार भाषाओं तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज की गई थी।
इस फिल्म का अग्रेंजी में साइलेंस टाइटल डिसाइड किया गया था। अनुष्का कुछ समय पहले भागमती में नजर आई थी। अनुष्का शेट्टी आखिरी बार चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन वाली फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी की फिल्म भी रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में नजर आई थीं।
इसके साथ ही बता दें कि अनुष्का शेट्टी ने तमिल भाषा के अलावा तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया है। अनुष्का शेट्टी ने साउथ की कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभियन का प्रदर्शन दिखाया है।

. . . . #prabhas #anushkaprabhaS #ANUSHKASHETTY #pranushka #Prabhasanushka #anushka #mirchi #Billa #bahubali2 #bahubalI #BAHUSENA #sweetyshetty #darling #saaho #nishabdham






Leave a Reply