इस देश में गाय को मारकर खा गई भूखमरी से जूझ रही भीड़

[object Promise]

वेनेजुएला,  गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे दक्षिण अमरीकी देश वेनेजुएला  की आर्थिक हालत खराब होने से आमलोगों का जीना मुहाल हो गया है। खाद्य पदार्थों की लूटपाट की घटनाएं बेहद आम हो चुकी हैं। भूख से त्रस्‍त लोगों की भीड़ दूध और अनाज को जहां देखते हैं, लूट लेते हैं। यहां लोग जानवरों को भी मार कर खाने लगे हैं। एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लोगों की एक भीड़ ने अपनी भूख मिटाने के लिए एक गाय को पत्‍थरों से मार-मार कर उसकी जान ले ली।

[object Promise]
वेनेजुएला इन दिनों खाद्य पदार्थों की भारी किल्लत से जूझ रहा है।

यह घटना वेनेजुएला के लोगों की हालत को बयान करता है। इसके बावजूद आमलोगों की परेशानी को दूर करने के लिए पर्याप्‍त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह मामला वेनेजुएला के मेरिडा के हसिएंडा मीराफ्लोर्स का है। भूखे लोगों की भीड़ हम भूखे हैं, हम भूखे हैं चिल्‍लाते हुए गाय के पीछे भाग रहे थे। लोगों ने गाय को चारों तरफ से घेर कर उस पर पत्‍थरों से हमला कर दिया। कुछ लोगों को लाठी-डंडों से मारते हुए भी देख जा सकता है।

[object Promise]
वेनेजुएला की पूरी अर्थव्यवस्था तेल पर टिकी है।

गाय के मरने के बाद उसके मांस के लिए बहुत से अन्‍य लोग भी वहां इकट्ठा हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहएकमात्र घटना नहीं है। देश के कई हिस्‍सों में भूखी भीड़ द्वारा गायों को मारने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद राष्‍ट्रपति निकोलस माडुरो पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। सरकार की ओर से लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पर्याप्‍त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। भूखे लोगों के हिंसक विरोध-प्रदर्शनों में अब तक कई लोगों के मारे जाने की खबरें आ चुकी हैं।

Read More : 5000 करोड़ रु. के लोन फ्रॉड मामले में ED ने आंध्रा बैंक के पूर्व निदेशक को किया गिरफ्तार

Read More : संतरे के सेवन से दूर होगी ये 8 बड़ी-बड़ी समस्याएं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *