मोदी कल 1 करोड़ किसानों के खातों में डालेंगे पहली किश्त

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ;पीएम.किसानद्ध योजना को लॉन्च करेंगे।

75 हजार करोड़ रुपये की इस योजना के पहले चरण में कल 1 करोड़ किसानों के खाते में 2.2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

अधिकारी ने यह भी बताया कि अगले 2.3 दिनों में अन्य 1 करोड़ किसानों को पैसा भेजा जाएगा। 2019.20 के अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने पीएम.किसान योजना की घोषणा की थीए जिसके तहत 12 करोड़ छोटे और मझोले किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाने का वादा किया गया है।

यह राशि 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य जमीन वाले किसानों को तीन किश्तों में भेजी जाएगी। इस योजना को इसी वित्त वर्ष से लागू किया गया है और इस वजह से किसानों को मार्च खत्म होने से पहले एक किश्त मिलनी है।

सरकार इस कदम से संकटग्रस्त कृषि क्षेत्र को सहारा देने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गयाए श्छोटे और मझोले किसानों को इनकम सपॉर्ट सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लॉन्च कर रही है।

मंत्रालय ने बयान में यह नहीं बताया है कि रविवार को कितने किसानों को 2 हजार रुपये की पहली किश्त दी जाएगी। हालांकिए वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूपी और कर्नाटक सहित 14 राज्यों के 1 करोड़ किसानों के अकाउंट में 24 फरवरी को राशि भेजी जाएगी।

28 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के अन्य 1 करोड़ लाभार्थियों को पहली किश्त अगले 2.3 दिनों में मिल जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि राशि सीधे लाभार्थी किसानों के खातों में डाली जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *