Seema Haider ISI Agent: सीमा हैदर से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। सीमा के कई बयान झूठे साबित हो चुके हैं। शक यह भी जताया जा रहा है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस है। अभी तक इस मामले में कोई स्पष्ट खुलास नहीं हुआ है। सूत्रों का दावा है कि अब भारत में सीमा हैदर का पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) होगा। यह टेस्ट नार्को टेस्ट से अलग होता है। पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) करवाने के लिए कोर्ट ने इजाजत लेनी पड़ती है। अब सीमा हैदर का पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) होगा या नहीं अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन इस आर्टिकल में जानेंगे हम पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) के विषय में।
जब आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) होता है तो उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाया जाता है। फिर उसके शरीर पर कार्डियो कफ जैसी मशीनें लगाई जाती हैं। मशीन से व्यक्ति की ब्लड प्रेशर, नब्ज, सांस और ब्लड शर्कुलेशन नापा जाता है। फिर आरोपी से सवाल पूछे जाते हैं, आरोपी अगर गलत जवाब देता है तो वह घबराने लगता है। जिससे आरोप के संदर्भ में सबूत इक्कट्ठा होते हैं। पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) में जो जानकारी इकट्ठा होती है उसे पुख्ता सबूत के तौर पर नहीं देखा जाता है। इसके माध्यम से आरोपी के बारे में सिर्फ जानकारी इकट्ठा होती है।
बता दें सीमा हैदर का पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) करवाने के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि उसकी रूचि भारतीय सेना में है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कई सेना के जवानों से जुड़ने का संपर्क किया है।
Leave a Reply