रेगिस्तान में मिला ऐसा कंकाल की वैज्ञानिक बोले भरोसा नहीं होता ऐसा भी पॉसिबल है

डेस्क। दुनिया में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनको देखकर आप हैरान हो जाएंगे। वैज्ञानिकों को कुछ न कुछ रोज मिलता ही रहता है। इसी कड़ी में एक ऐसा कंकाल मिला है जिसे देखकर आम इंसान ही नहीं बड़े बड़े वैज्ञानिक भी भवचक्के रह गए। इस कंकाल को देखकर पुरातत्व टीम के अधिकारी भी हैरत में पड़ गए हैं। आप सोच रहे हो होंगे ऐसा क्या हुआ क्योंकि अक्सर खुदाई या खोज के दौरान पुरातत्व विभाग को कंकाल मिलना तो आम है।

दुनिया के अलग-अलग हिस्से में इससे भी पुराने कंकाल मिलते रहे हैं, मगर यह कंकाल कुछ ऐसा है, जिसे देखकर पहली सभी लोग चौंक गए। क्योंकि यह कंकाल दूसरे कंकालों से बिल्कुल अलग है।

मिले ममिफाइड कंकाल ने कपड़े पहने हुए हैं। इसके सिर पर बाल और इसकी चमड़ी सूखी हुई है, देखने पर लग रहा है कि कोई पतली से परत है। बता दें कि, रिसर्च टीम का कहना है कि यह कंकाल 5020 बीसी का है। यह करीबन सात हजार साल पुराना कंकाल है। सोशल मीडिया पर इस कंकाल को आर्कियों हिस्ट्रीज (Archaeo Histories) नाम के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि यह कंकाल 5020 बीसी का है। अध्यन के अनुसार यह पुराने समय में शवों को कृत्रिम तरीके से ममी बनाने का उदाहरण है। इसे चिंचोरो ममी के नाम से जाना जाता है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *