मुंबई। बीती रात यानी 19 अक्टूबर को मुबंई में वोग वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन हुआ, जिसमें कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। जिसमें कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, करण जौहर, मनिष मल्होत्रा समेत कई कलाकार अपने ग्लैमरस अवतार से इस इवेंट में चार चांद लगाने के लिए पहुंचे थे। थीम रेड होने की वजह से सभी ने अपने बेस्ट रेड आउटफिट्स कैरी किए।
अनुष्का शर्मा- बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को उनके कूल स्टाइलिश सेंस के लिए जाना जाता है, जिसे आमतौर पर लड़कियां रिलेट कर पाती हैं, अनुष्का शर्मा को स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया, और ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि अनुष्का शर्मा ये डिजर्व भी करती हैं।
अनुष्का शर्मा ने वोग से बात करते हुए कहा कि कुछ समय ऐसा होता है कि हमें बहुत ही असहज कपडे़ को पहने के लिए कहा जाता है, लेकिन उन कपड़ो का एक कारण होता है जिससे हम स्क्रीन पर खूबसूरत दिख सकें, लेकिन पहनने के लिए वो अमेजिंग क्लॉथ नहीं होते. जब मेरा खुद का स्पेस होता है तो मैं सिर्फ सहज कपड़े पहनना पसंद करती हूं, जो मुझे रिफ्लेक्ट करता है।
आलिया भट्ट- आलिया भट्ट जो अभी सिर्फ 26 साल की हैं, लेकिन जब परफॉर्मेंस की बात आती है, तो वो बड़े परदे पर अपने शानदार एक्टिंग स्किल से सबको चौंका कर रख देती हैं. आलिया भट्ट को परफॉर्मर ऑफ द ईय़र अवार्ड से नवाजा गया. फिलहाल आलिया भट्ट के पास बहुत सारी बड़ी फिल्में है, जैसे ब्रह्मास्त्र, सड़क 2, आर आर आर, तख्त और गंगूबाई।
कैटरीना कैफ- वहीं दूसरी तरफ कैटरीना कैफ को रिस्क टेकर ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। बता दें कि कैटरीना कैफ अपने ब्यूटी ब्रॉन्ड Kay को लेकर चर्चा में बनी हुईं है. इसके बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरी फिलॉसफी पर ध्यान दें, इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं है कि मेरी तरह दिखो। मैं ये कहना चाहती हूं कि मेरे मेकअप के साथ फन करो, और अपना फेवरेट हिस्सा बनने दें।
तापसी पन्नू- बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जो अपनी अगली फिल्म सांड की आंख की रिलीज की तैयारी में लगी हुईं है, उनको भी ट्रेलब्लेजर अवार्ड ऑफ द ईयर (फिमेल) के अवार्ड से नवाजा गया. इतना ही नहीं बल्कि द जोया फैक्टर फेम एक्टर दलकीर सलमान को ट्रेलब्लेजर ऑफ द ईय़र (मेल) के अवार्ड से नवाजा गया।
अनन्या पांडे- बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भले ही एक फिल्म पुरानी हो और दूसरे प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी हो, पति पत्नी और वो की. अनन्या पांडे ने करण जौहर की फिल्म स्टूटेंड ऑफ दा ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था, और उसी फिल्म से दर्शको के दिलों में अपनी एख अलग ही जगह बना ली हो। अनन्या पांडे को यूथ इंफ्लूएंसर ऑफ द ईय़र अवॉर्ड से नवाजा गया।
रणवीर सिंह को मिला मैन ऑफ द ईयर 2019 का खिताब – रणवीर सिंह जो अपने अलग-अलग तरह के कैरेक्टर प्ले करने के लिए जाने जाते हैं, उन्हें मैन ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया. रणवीर सिंह आखिरी बार जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय मं नजर आए थे, इस फिल्म की ऑफिशियल तौर पर ऑस्कर में एंट्री भी हो चुकी है। रणवीर सिंह जल्द ही कबीर खान की फिल्म 83 में दिखाई देंगे।
लीली सिंह- लीली सिंह जो एक पॉपुलर यूट्यूबर,कॉमेडियन, एक्ट्रेस और होस्ट हैं वो भी वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2019 इवेंट के दौरान नजर आईं. इस इवेंट में लीली सिंह को भी अवार्ड से नवाजा गया।
Leave a Reply