जयपुर को बीसलपुर बांध का पानी पसंद, तो दिल्ली को वहां की मछलियां…

जयपुर को बीसलपुर बांध का पानी पसंद, तो दिल्ली को वहां की मछलियां…

बीसलपुर बांध (टोंक ) । बीसलपुर के बांध से पेयजल की आपूर्ति जयपुर, अजमेर,टोंक जिले के लिए होती है, लेकिन क्या आपको यह पता है कि इस बांध की मछलियों की बिक्री सबसे ज्यादा कहां होती है। इस बांध के लिए प्रतिवर्ष मत्स्य विभाग मछली पकड़ने का टेंडर निकालता है, और यहां की मछलियां दिल्ली की मंडी में बिक्री के लिए जाती है।

इस वित्तीय वर्ष में यहां जब बांध पूरा भरा हुआ है और दो साल तक का पेयजल यहां भरा हुआ है, इसके चलते यहां पर इस बार मछली पकड़ने का ठेका 5 करोड़ 80 लाख रुपये में छूटा है।ठेका कंपनी डीएस फिशरिज के मुताबिक इस बांध से मछली पकड़ने के लिए 200 नावें लगा रखी है, साथ ही यूपी-बिहार के 300 मछुवारों को रोजगार दे रखा है।
डीएस फिशरिज का कहना है कि मछुवारों को 34 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मछली पकड़ने का भुगतान किया जाता है। साथ ही 15 से 16 क्विंटल प्रतिदिन मछली यहां पकड़ी जाती है। इसके बाद दो दिन के अंतराल में 30 क्विंटल मछली का दिल्ली के बाजार में बिक्री के लिए सप्लाई की जाती है।

डीएस फिशरिज का कहना है कि राजस्थान के शहरों में मछली की बिक्री कम है और रेट भी नहीं मिलती है, इसके चलते दिल्ली के मार्केट में ही मछली बिक्री के लिए भेजी जाती है। दिल्ली के बाजार में बीसलपुर बांध की मछली के दाम 100 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रतिकिलो मिल जाते है। साथ ही यहां अलग-अलग प्रजाति की मछलियां मिलती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *