किशोरी को घर पर अकेला पाकर कर दी हत्या, दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका

[object Promise]

उन्नाव, कानपुर हो या उन्नाव बेटियों की अस्मत लूटने के मामले अब आम होते जा रहे हैं। ऐसे में यह काफी चिंतनीय हो जाता है कि क्या हमारे समाज में दंरिंदे ऐसे खुलेआम घूम रहे हैं। क्या इस प्रकार के घिनौने कृत्यों को अंजाम देने के बाद भी सजा नहीं पाते। ऐसा ही एक वाकया सामने आया उन्नाव से जहां किशोरी के घर पर अकेली होने की जानकारी पर किसी ने उसकी हत्या कर दी। किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पिता के अनुसार परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह में गए थे। रात में वह अपनी गाभिन भैंस को देखने गोड़े पर चला गया था। इसी दौरान किसी ने घटना को अंजाम दे दिया।

[object Promise]
पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पिता के अनुसार परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह में गए थे। रात में वह अपनी गाभिन भैंस को देखने गया था। इसी दौरान किसी ने घटना को अंजाम दे दिया।

बेटी शव देखकर पिता हुआ बदहवास 

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात घर के सभी लोग रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह और उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर थे। बताया कि उसकी भैंस गाभिन होने के कारण वह रात में पास में ही स्थित गोड़े में उसे देखने चला गया था। इसी बीच किसी ने मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया। जब वह सुबह घर पहुंचा तो बेटी का शव देख बदहवास हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गांव वालों से भी पूछताछ की। पिता व ग्रामीणों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीएम रिपोर्ट आनेे के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। बेटी की हत्या की वजह से पिता अभी बदहवास है। अभी वह कुछ भी बता नहीं पा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *