चंडीगढ़: पंजाब का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंजाब पुलिस कि बर्बरता साफ़ दिखाई दे रही है। आपको याद हो तो कांग्रेस (Congress) की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhhi Vadra) ने बीते दिनों आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) को ध्यान में रखते हुए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया। हालांकि अब उनकी ही पार्टी की सरकार लड़कियों पर अत्याचार करती दिख रही है। जी दरअसल पंजाब के संगरूर (Sangroor) से एक वीडियो सामने आया है जहाँ पुलिस ने कुछ लड़कियों का मुंह पकड़ने की कोशिश की, उन्हें खींचा और जीप में भर कर थाने ले गई।
इस पूरे मामले को संगरूर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Chranajit Singh Channi) की एक रैली के दौरान का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के तहत यह क्रूर पुलिसिया कार्रवाई, उन क्वालिफाइड टीचर्स पर हुई जिन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही थी। यह सभी लोग चन्नी की रैली वाली जगह पर इकट्ठा हुए थे। इस घटनास्थल से कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो मन को झकझोर देने वाली है। इसमें देखा जा सकता है कि पुलिस नारे लगाने वाले शिक्षकों को रोकने की कोशिश में है। आप सभी देख सकते हैं आंदोलनकारियों ने जैसे ही मुख्यमंत्री और पंजाब सरकार की निंदा करने वाले नारे लगाए, पुलिस उनके मुंह में कपड़ा ठूंसती नजर आई।
#WATCH | Punjab Police detained unemployed BEd TET (teacher eligibility test) qualified teachers who protested in CM Charanjit Singh Channi’s rally in Sangrur earlier today pic.twitter.com/vFc0g59iGl
— ANI (@ANI) December 14, 2021
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए एक अधिकारी को एक महिला प्रदर्शनकारी को उसके कपड़ों से घसीटते हुए देखा गया। यह सब होने के बाद महिला को कई अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस बस के अंदर देखा गया। इस दौरान एक पुलिसवाले ने उसे वापस अंदर कर खिड़की बंद करने की कोशिश की, तब भी वह लगातार नारे लगाती रही। इसके बाद बस वहां से चली गई। आप सभी को बता दें कि बीते दिन हुई रैली का विरोध कर रहे लोगों को मुख्यमंत्री के समर्थकों ने घेर लिया। इस दौरान कुछ से मारपीट भी की गई।
Leave a Reply