आदिपुरुष के पोस्टर पर लगा कॉपी करने का आरोप

मनोरंजन– प्रभास की फ़िल्म आदिपुरुष का फैंस को काफी समय से इंतजार था। यह फ़िल्म बीते कई सालों से चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन इस फ़िल्म का टीजर जैसे ही लॉन्च हुआ फ़िल्म विवादों में घिर गई। फ़िल्म को फूल बनावटी बताया जा रहा है। फ़िल्म में हनुमान और रावण के अंदाज की आलोचना हो रही है। लोगो का कहना है कि निर्देशक ओम राउत ने फ़िल्म को भद्दा लुक दिया है।
वही अब इस फ़िल्म के पोस्टर पर कॉपी पेस्ट का आरोप लगाया जा रहा है। एक स्टूडेंट कहता है कि जो पोस्टर आदिपुरुष का है वह उनके काम से कॉपी किया गया है। स्टूडेंट का यह आरोप फ़िल्म के लिए एक नई चुनौती बन गया है। हालाकि अभी इस बात पर कोई स्पष्टीकरण सामने नही आया है।
फ़िल्म में सैफ अली खान का किरदार लोगो को बिल्कुल नही पसन्द आ रहा है। लोग कह रहे हैं कि इस फ़िल्म में जिस तरह रावण को दिखाया गया है वह शर्मनाक है। रावण एक महाब्राह्मण था। उसका लुक मुगलाई लग रहा है। इस प्रकार का व्यवहार हिन्दू धर्म की मान्यताओं को आहत करता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *