Video : जल उठा बुलंदशहर, गुस्साई भीड़ की पिटाई से इंस्पेक्टर की मौत, हालात तनावपूर्ण

[object Promise]

बुलंदशहर । बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर कई हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बुलंदशहर स्याना रोड जामकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत भी हो गई है। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी की गठन किया गया है। यह जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने दी। जबकि दो पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. इस बवाल के बाद भीड़ में शामिल सुमित की भी गोली लगने से हुई मौत. सुमित की मौत की पुष्टि एडीजी ने भी कर दी है।

सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. आक्रोशितों को शांत कराने का प्रयास कर रही है. क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें दो लोग जख्मी हो गए।

सोमवार को गोकशी के बाद मचे बवाल में गुस्साई भीड़ ने स्याना थाने के इंस्पेक्टर की पीट पीटकर हत्या कर दी. गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव करते हुए पुलिस के कई वाहन फूंक दिए और चिंगरावठी पुलिस चैकी में आग लगा दी।

उधर, बुलंदहशहर में चल रहे इज्तेमा से लौट रहे कई वाहनों के फंसने से स्थिति गंभीर होती जा रही है. बताया जा रहा है कि थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव महाव के जंगल में रविवार की रात अज्ञात लोगों ने करीब 25-30 गोवंश काट डाले।

गोवंश काटने की सूचना मिलने पर कई हिन्दू संगठनों सहित अन्य लोगों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोग घटनास्थल पर पहुंचे और गोवंश के कटे अवशेषों को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर चिंगरावठी पुलिस चैकी पर पहुंचे।

गुस्साई भीड़ ने बुलंदशहर-गढ़ स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर रास्ता जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. सूचना मिलने पर एसडीएम अविनाश कुमार मौर्य और सीओ एसपी शर्मा पहुंचे. इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की, जिसमें चिंगरावठी निवासी सुमित को गोली लग गई. इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. इसके बाद बेकाबू भीड़ ने पुलिस के कई वाहन फूंक दिए. साथ ही चिंगरावठी पुलिस चैकी में आग लगा दी। भीड़ की पिटाई के कारण स्याना कोतवाल सुबोध कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई. बवाल की जानकारी स्याना सहित अहार, बुगरासी,, बीबीनगर सहित आसपास के कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *