रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री राजेश कुमार के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम के पर्यवेक्षण में तथा समस्त क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव-2019 को दृष्टिगत रखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24/25.03.2019 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
जिसका विवरण निम्नवत है-
थाना जामो पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार- राजीव सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जामो मय हमराह उ0नि0 ब्रह्मानन्द यादव व का0 दीपचन्द यादव के द्वारा मु0अ0स0 85/18 धारा 323,324,307 भादवि में वांछित अभियुक्त सिराज उर्फ बब्बू पुत्र हस्मत नि0 जामों थाना जामों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा 05 ली0 कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार- उ0नि0 प्रदीप यादव थान फुरसतगंज मय हमराह का0 मयंक के द्वारा 05 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ 01 नफर अभियुक्ता जगपता पत्नी छोटेलाल नि0 पीढ़ी थाना फुरसतगंज को गिरफ्तार कर मु0अ0स0 38/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।
थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार गिरफ्तार- उ0नि0 प्रदीप यादव थान फुरसतगंज मय हमराह का0 मयंक के द्वारा मु0अ0सं0 92/18 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के वारण्टी अभियुक्त अनिल तिवारी पुत्र उमाशंकर तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
थाना पीपरपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार- उ0नि0 श्रीनाथ यादव थाना पीपरपुर मय हमराह का0 प्रदीप जी बारी व का0 दीपक के द्वारा वाद सं0 2376/94 धारा 323,324,325,504 भादवि का वारण्टी अभियुक्त संदीप पुत्र सीताराम नि0 ज्ञानीपुर थाना पीपरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
थाना बाजारशुक्ल पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार- उ0नि0 रामस्वरूप चौहान व का0 कौशलेस यादव थाना बाजारशुक्ल द्वारा मु0अ0सं0 26/19 धारा 363,366 भादवि में वांछित अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र जगराम नि0 मेढ़ीलाल का पुरवा थाना बाजारशुक्ल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
Leave a Reply