धूम धाम से मना शिक्षक दिवस,बच्चो ने की शिक्षकों की आरती

[object Promise]
ब्यूरो चीफ – कामेश्वर पाण्डेय
रिपोर्टर- मन्नान अहमद
देवरिया । चंद शब्दो में नही होती बयां ईश्वर तुल्य है जिनकी काया,ऐसे गुरु को शत शत नमन उनके चरणों में जीवन अर्पण कुछ ऐसे ही शब्दों के साथ आज शिक्षक दिवस के अवसर पर सकेर नगर स्थित फुलवारी मार्डन पब्लिक एकेडमी स्कूल में बच्चो ने अपने शिक्षकों की आरती करते हुए कही। वही छात्रों ने शिक्षकों के हाथों केक कटवाए और उन्हें विभिन्न उपहार भी दिए।
[object Promise]
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक राय ने कहा कि भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में छात्र,छात्राएं अपने शिक्षकों को उपहार व सम्मान देकर इस दिवस को मनाते है।जबकि हम शिक्षको को तब ख़ुशी होती जब छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ आगे बढ़ते है।
[object Promise]
वही विद्यालय की शिक्षिका पल्लवी राय ने कहा कि छात्रों को सभी खेल-कूद जैसी अन्य गतिविधियों में जरुर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही पढ़ाई में प्राथमिकता होनी चाहिये। बच्चो को अपने से बड़े लोगो का सम्मान करना चाहिए। श्रद्धा मद्देशिया ने बच्चो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम लोगो की मेहनत तब सफल होती है जब हमारे द्वारा पढ़ाये हुए छात्र जीवन में सफल हो जाते है। इसके पूर्व बच्चो ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस दौरान शिक्षिका निधि तिवारी,आकांक्षा सिंह,तथा समाज सेवी रिजवान अंसारी ,इशिका शाही,आयुष राय,फरीदा,अपर्णा राय आदि छात्र छात्राये मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *