बस कंडक्टर ने महिला को जूतों से पीटा, बनवाया Video , सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल

[object Promise]

अंबाला। कोऑपरेटिव सोसाइटी के बस कंडक्टर ने शुक्रवार को कैंट बस स्टैंड पर महिला को जूते से पीटा। कंडक्टर ने बस के हेल्पर से वीडियो भी बनवाया और वायरल कर दिया। कंडक्टर का आरोप था कि 8 महीने पहले महिला ने भी गलतफहमी में कंडक्टर को पीट दिया था। महिला की शिकायत पर लाल चैकी कुर्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

जगाधरी से द बन कारपोरेटिव सोसाइटी का कंडक्टर नरेंद्र कुमार अपनी बस को लेकर अंबाला शहर आ रहा था। जैसे ही यह छावनी बस स्टैंड परिसर पहुंच कर कंडक्टर ने पास में खड़ी बस से महिला को बाल पकड़ नीचे उतार लिया। इसके बाद अपने एक पैर का जूता निकालकर महिला को पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद अपने ही बस के हेल्पर को वीडियो बनाने को कहा। कंडक्टर महिला को अपशब्द बोल रहा था। नरेंद्र महिला से कह रहा था कि वह बताए कि मैंने किससे छेड़खानी की थी। उस पर झूठा आरोप लगाकर उसकी पिटाई क्यों की थी। वहीं महिला के साथ मारपीट की घटना देख कर और भी लोग वीडियो बनाने लगे या तमााशबीन बने खड़े रहे। कंडक्टर महिला के सिर पर मुंह पर जूतों से मारपीट करते हुए सरेआम नजर आ रहा है।

[object Promise]
बस कंडक्टर ने महिला को पीटते हुए

मारपीट के बाद कुछ लोग बीच बचाव में आए। महिला ने लाल कुर्ती चैकी पुलिस कंडक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने लाल कुर्ती चैकी पुलिस को दी शिकायत में थाना छप्पर रहने वाली तरसेम कौर ने बताया कि कंडक्टर ने उसकी रिश्तेदार की बेटी से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद उसकी पिटाई की थी।

इसी की रंजिश कंडक्टर रखता था। शनिवार को वह ब्यास जा रही थी। जैसे ही बस स्टैंड के पास बस से नीचे उतरी तो कंडक्टर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने छावनी के नागरिक अस्पताल छावनी से अपना मेडिकल भी कराया है। चैकी इंचार्ज ने बताया कि महिला की शिकायत पर बकनौर के नजदीक मियां माजरा निवासी नरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *