बेटे को छुड़वाने पहुँची महिला से थानेदार ने लगवाया तेल वीडियो आया सामने

डेस्क। बिहार पुलिस का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश कुमार की सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर कई सवाल उठाए जा रहें हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बादसे ही पूरी बिहार सरकार सवालों के कड़घरे में है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भ्रष्ट सिस्टम के मुद्दे तक, सभी पर सीएम नीतीश की सरकार पर सवाल हावी दिखाई दे रहें है। 

वायरल वीडियो में ऐसा क्या है?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में थानेदार शशि भूषण सिन्हा महिला से तेल मालिश करवाते नज़र आ रहें हैं। तन पर एक गमछा लपेटे थानेदार के पास एक कुर्सी पड़ी है। कुर्सी पर एक दूसरी महिला बैठी नज़र आ रही है। 

जानकारी के मुताबिक मालिश कर रही महिला अपने बेटे को जेल से छुड़ाने के लिए आई थी। जिसपर थानेदार ने महिला से तेल मालिश करने को कहा।। और बेटे को छोड़ने का आश्वासन दिया। इस वीडियो में थानेदार को वकील से बात करते हुए भी सुना जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *