कांग्रेस के बडे नेता ने राजनीति को बोला अलविदा कहा विविधता में एकता का वातावरण खतरे में

देश:- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कल राजनीति से सन्यास ले दिल्ली को अलविदा कह दिया है। एंटनी 81 वर्ष के है इन्होंने अपने जीवन का बड़ा समय कांग्रेस को दिया है। इनके सन्यास लेने की जानकारी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक पत्र लिखकर दी है। 

सोनिया गांधी ने पत्र में उन्हें दिल्ली से उनके गृह राज्य जाने को कहा है। इसके साथ की परिवार के अन्य लोगो को राज्य सभा भेजने का निमंत्रण भी दिया है। वह अब तिरुवनंतपुरम में रहेंगे।
अगर हम एंटनी के राजनीतिक करियर की बात करें तो यह 52 साल से राजनीति में सक्रिय है। यह 1970 में पहली बार विधायक बने थे। इसके साथ ही जब यह 37 वर्ष के थे तो यह मुख्यमंत्री बने। इन्होंने तीन बार केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है। वही कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में एंटनी की अहम भूमिका रही है। 
उन्होंने राजनीति से अलविदा कहते हुए कहा की कांग्रेस रोड मैप तैयार कर रही है वह 2024 में वापसी करेगी। मुझे विश्वास है कांग्रेस एक बार सबको चौका देगी। क्योंकि कांग्रेस के बिना दिल्ली की सत्ता में परिवर्तन असम्भव है। वही अगर हम आज के समय की बात करें तो स्थिति दुःखद है। भारत जहां विविधता का प्रतीक है वहां आय दिन हिंसा की घटना सामने आती है। आज की स्थिति से विविधता में एकता का वातावरण खतरे में है। 
वही अगर हम कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस की कल्पना नेहरू गांधी परिवार के बिना करना सम्भव ही नहीं है और न कांग्रेस के बिना विपक्ष सम्भव है। इसलिए अब समय परिवर्तन का है मुझे विश्वास है दिल्ली में सत्ता परिवर्तन होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *