Happy Birthday Sonu Nigam: सोनू निगम के गाने हर दिल को छू लेते हैं। उनकी आवाज का हर कोई दिवान है। वह जब भी किसी गाने को आवाज देते हैं वह लोगो के दिल मे बस जाता है। सोनू निगम के पूराने गाने आज भी लोगो के दिलो पर राज करते हैं। सोनू निगम ने हिंदी सिनेमा को बेहतरीन सुरों से बांध दिया। वही आज सोनू निगम का जन्मदिन है। तो आज हम आपको सोनू निगम की लाइफ से जुड़ी कुछ बाते बताने जा रहे हैं।
सोनू निगम फरीदाबाद के जन्मे है। यह एक साधारण परिवार से जुड़े हुए हैं। इनके पिता शादी पार्टियों में गाना गाया करते थे और सोनू निगम भी उनके साथ वहां जाते थे और गाना गाया करते थे। जब सोनू निगम 19 साल के थे तब वह मुंबई आए यहाँ 5 साल के कड़े संघर्ष के बाद बेवफा सनम में गाने को मिला। जब सोनू निगम ने बेवफा सनम में गाने गाये तो हर कोई सोनू की आवाज सुनकर दंग रह गया। उनके गाने सुपरहिट हों गए। वही अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का गाना हर आशिक की जुबान पर था। इस गाने ने सोनू निगम को पहचान दिलाई और फिर अपने संघर्ष के बलबूते पर सोनू निगम ने अपनी संगीत जगत में जमा ली।
सोनू निगम ने अबतक 320 फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। उन्हें फिल्म कल हो न हो के टाइटल ट्रैक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। सोनू ने हिंदी के अलावा उर्दू, उड़िया, तमिल, असमिया, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, मराठी और नेपाली भाषा में भी गाना गा सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें फिल्म ‘साथिया’, ‘कल हो ना हो’ के लिए फिल्मफेयर भी मिला है। इस समय एक गाने के लिए सोनू निमग 5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। वहीं वो देश- विदेश में कंसर्ट भी करते हैं।
Leave a Reply