कानपुर : सत्यदेव पचौरी से व्यापारी बोले- अमानकीकृत खाद्य पदार्थों का लाइसेंस शहर में ही बने, मिला आश्वासन

[object Promise]

कानपुर, अमानकीकृत खाद्य पदार्थों का लाइसेंस में दिल्ली में बनाने की जगह शहर में ही बने। यह मांग रविवार को उत्तर प्रदेश खाद्य पदार्थ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सांसद सत्यदेव पचौरी से की। दैनिक जागरण ने व्यापारियों की इस समस्या को उठाया था।

[object Promise]
कानपुर,अमानकीकृत खाद्य पदार्थों का लाइसेंस में दिल्ली में बनाने की जगह शहर में ही बने। 

मिठाई, नमकीन, कचरी, चिप्स, पापड़ आदि अमानकीकृत खाद्य पदार्थोंं में आते हैं। अक्टूबर तक इसके लाइसेंस शहर में ही बनते थे लेकिन एक नवंबर से इसके लाइसेंस दिल्ली में बनने लगे हैं। छोटे-छोटे कारोबारी इन कार्यों में जुड़े रहते हैं, इसलिए वे परेशान हैं। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन व्यापारियों ने सांसद सत्यदेव पचौरी को उनके आवास पर सौंपा। सांसद ने आश्वासन दिया कि वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक इस समस्या को पहुंचाएंगे और संसद में भी बात रखेंगे।

व्यापारियों ने कहा कि लाइसेंस को दिल्ली में बनाने के निर्देश आने के बाद सिर्फ कानपुर नहीं पूरे प्रदेश के व्यापारी परेशान होंगे। अकेले कानपुर में इससे 10 हजार से ज्यादा व्यापारी प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही जिन व्यापारियों को 100 रुपये लाइसेंस शुल्क देना होता था। उन्हेंं भी अब 7,500 रुपये लाइसेंस शुल्क देना होगा। सांसद से मिलने वाले व्यापारियों में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, अजय बाजपेई, राजे गुप्ता, रोशन गुप्ता, गुरजिंदर सिंह, अजय गुप्ता राजू, अनुराग साहू, जितेंद्र सिंह, जय कुमार शर्मा, लक्ष्मन दास अमरनानी, अमित उपाध्याय, अरविंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, विकास गुप्ता, राजा गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, राहुल भाटिया रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *