21 जनवरी से होगा दिल्ली में विज्ञान समागम

[object Promise]

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में 21 जनवरी को विज्ञान समागम का आगाज होने जा रहा है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को बताया कि करीब तीन महीने तक चलने वाली मेगा विज्ञान प्रदर्शनी में मौलिक विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में भारत के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।

साथ ही, बड़ी विज्ञान परियोजनाओं, उद्योग, शैक्षणिक समुदायों और संस्थानाओं को यहां आपस में संवाद का एक मंच मिलेगा। विज्ञान समागम में छात्रों, शैक्षणिक समुदायों और उद्योग को मौलिक अनुसंधान के महत्व और प्रभाव से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

विज्ञान समागम का आयोजन भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। उद्घाटन समारोह में परमाणु ऊर्जा आयोग (एईसी) के अध्यक्ष एवं परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव के. एन व्यास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रोफेसर आशुतोष शर्मा और संस्कृति मंत्रालय में सचिव योगेंद्र त्रिपाठी शिरकत करेंगे। इस मौके पर अमेरिका के हवाई स्थित पूर्वी एशियाई वेधशाला के महानिदेशक डॉ. पॉल हो मुख्य व्याख्यान देंगे।

इससे पहले विज्ञान समागम का आयोजन मुंबई, बेंगलुरू और कोलकाता में हो चुका है। सबसे पहले मुंबई में आठ मई 2019 से लेकर सात जुलाई 2019 तक विज्ञान समागम का आयोजन किया गया। उसके बाद बेंगलुरू में इसका आयोजन 29 जुलाई-28 सिंतबर 2019 के दौरान हुआ, जिसके बाद कोलकाता में चार नवंबर से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक विज्ञान समागम का आयोजन किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *